एटा, जून 8 -- टूटे तार की चपेट में आकर करंट लगने से युवक की मौत हो गई।ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बढैरा निवासी भूप सिंह (25) पुत्र चकरपाल युवक रविवार रात मजदूरी कर घर लौट रहे था। बताया जा रहा है कि रास्ते में विद्युत तार टूटा हुआ पड़ा था। रास्ते में पड़े टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से युवक करंट लग गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- टूटे पड़े तार की चपेट में आकर युवक की करंट लगने से मौत घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सांस होने की आशंका पर परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पोस्...