बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- टूटे ढक्कनों और खुले नालों को देख बिफरे नगर आयुक्त, मरम्मत का दिया आदेश सकुनतकला समेत 7 मोहल्लों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण मोहल्लेवासियों ने सफाई व पानी व्यवस्था की ली जानकारी गलियों में पैदल चलकर परखी सफाई व्यवस्था, सफाईकर्मियों की हाजिरी जांची द्वारिका नगर और खंदकपर मोहल्ले पहुंचे अधिकारी, समय पर काम निपटाने की हिदायत फोटो: बिहार नाला : बिहारशरीफ सकुनतकला मोहल्ला में शनिवार को सफाई व्यवस्था और टूटे ढक्कन का निरीक्षण करते नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने शनिवार को वार्ड 31 के सकुनतकला, सकुनत खुर्द, माली टोला, खंदकपर, कृष्णा नगर और द्वारिका नगर इलाकों का पैदल भ्रमण कर नालों व सफाई का निरीक्षण किया। सड़क किनारे क्षतिग्रस्त ढक्कन और खुले नाले देखकर उन...