मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगाए गए डिवाइडर अब आमजन के लिए खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे डिवाइडरों के लोहे के क्लिप टूटकर सड़क पर बिखर गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार डिवाइडर के नुकीले और टूटी हुई क्लिप दोपहिया चालकों, साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर रहे हैं। मोटरसाइकिल के टायर इनमें फंसने से वाहन असंतुलित हो रहे हैं, वहीं साइकिलों के पहिये पंचर या क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सड़क पार करते समय कई राहगीरों के पैर और कपड़े इन क्लिपों में फंस चुके हैं, जिससे लोग चोटिल भी हुए हैं। आम लोगों का कहना है कि, नगर निगम ने बिना ठोस योजना और सड़कों की चौड़ाई व ट्रैफिक दबाव...