नई दिल्ली, अगस्त 19 -- वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा इसके डिस्प्ले की है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 16 के आने की पुष्टि कर दी है और 165Hz हाई रिफ्रेश रेट को भी गेमिंग-केंद्रित फीचर्स के साथ टीज किया है। हालांकि, नए लीक्स की मानें तो फोन का फाइनल डिस्प्ले 165Hz तक सीमित रहने के बजाय 185Hz रिफ्रेश रेट तक जा सकता है। बदलाव इसलिए खास है क्योंकि OnePlus 15 पहले ही 165Hz डिस्प्ले के साथ आया था। ऐसे में OnePlus 16 में केवल 165Hz देना बड़ा अपग्रेड नहीं माना जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 185Hz पैनल की टेस्टिंग कर रही है, जबकि इससे पहले 240Hz तक के डिस्प्ले की भी अटकलें सामने आई थीं। बाद की रिपोर्ट्स में 185Hz को ज्यादा संभावित फाइनल कॉन्फिगरेशन बताया गया है।...