रामपुर, मार्च 12 -- शहर के कई गली, मोहल्ले और इलाकों में सड़कों की खराब हालत से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क टूटने और गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...