सहरसा, अप्रैल 9 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवहट्टा की सुरक्षा दीवार पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले 526 से अधिक बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय परिसर के किनारे स्थित तालाब तक बच्चों के आसानी से पहुंच जाने के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। विद्यालय के हेडमास्टर वंदे लाल पासवान ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों और स्थानीय थाना प्रभारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पठन-पाठन के दौरान शिक्षक लगातार बच्चों पर निगरानी रखने को मजबूर हैं, जिससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। विद्यालय बंद होने के बाद स्थिति और चिंताजनक हो जाती है। परिसर...