जौनपुर, मार्च 10 -- नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर के वार्ड संख्या छह मुगरडीह की बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का संकट गहराता जा रहा है। कहीं सड़क गिट्टियों में तब्दील हो चुकी है तो कहीं नालियां जाम है। पानी घरों की दहलीज तक पहुंच रहा हैं। कई गलियों में सफाई का अभाव है। कूड़ा पगडंडियों के किनारे फेंका जा रहा है। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की हमेशा आशंका रहती है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। झुका हाईटेंशन तार लोगों में भय पैदा करता रहता है। शिकायतों पर जिम्मेदार अफसर ध्यान ही नहीं देते। मुगरडीह मोहल्ले की पटेल बस्ती में जुटे यहां के बाशिंदों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में समस्याएं बताईं। आशीष पटेल ने कहा कि बस्ती में आने-जाने के लिए कोई समुचित रास्ता नही...