सीवान, मई 7 -- सीवान। शहर की कई सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन से जल्द मरम्मत की उम्मीद की जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...