महाराजगंज, सितम्बर 12 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बघौली ब्लाक का कानापार गांव अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। टूटी सड़कें चारो तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली इस गांव की पहचान बन गई हैं। गांव में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते गांव का गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी जाम रहता है जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बघौली ब्लाक के कानापार में ग्रामीण बदहाली का जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार गांव के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। बरसात के सीजन में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गांव की साफ ...