लातेहार, जून 8 -- लातेहार प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र द्वारा शहरी परिवहन मद से वार्ड संख्या एक में टूटी पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं। बता दें कि करीब 1 साल 3 महीने पूर्व बना पीसीसी सड़क हाल के दिनों में हुई बारिश में टूट कर बह गया था। रविवार को सड़क निर्माण कार्य का आधा से अधिक हिस्से की मरम्मत कर ली गई हैं। जल्द ही पूरी सड़क को बना लिया जाएगा। बता दें कि पांच जून के अंक में हिंदुस्तान के खबर प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और सड़क की मरम्मत का कार्य किया गया। इधर ग्रामीणों ने कहा था कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई थी, नतीजा यह हुआ कि हल्की बारिश में सड़क भर भर कर टूट गया और इसके नीचे निम्न स्तर की लगाई गई ढलाई सामग्री भी बह गई थी । यह भी पढ़ें- फाइल एकपीसीसी सड़क के निर...