मथुरा, मार्च 22 -- कस्बे में आखिरकार दशकों पुरानी परम्परा इस बार टूट गई। इस बार यहां नई परम्परा की शुरुआत कर कस्बे में दो अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। कस्बे में ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा की नमाज बहुत लम्बे अरसे से मांट मूला में यमुना किनारे ईदगाह पर अदा होती रही है, जिसमें मांट राजा, मांट मूला के साथ-साथ आसपास के गांवों के मुस्लिम भी नमाज के लिए आते रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के त्योहार रजिस्टर में भी यही स्थान ईद की नमाज के लिए अंकित है, लेकिन इस बार मांट मूला के कुछ मुस्लिमों ने इसका विरोध शुरु कर दिया। 14 मार्च को मांट मूला के कुछ मुस्लिम थाने भी पहुंचे थे और वहां साफ तौर पर कहा था कि वह ईदगाह पर इस बार नमाज अदा न कर इमली वाली मस्जिद पर नमाज अदा करेंगे। इसके बाद पुलिस व प्रशासन द्वारा विरोध करने वालों को नई परम्परा शुरु न करने ...