पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अतिक्रमण हटान के अभियान में टूटी दुकान को लेकर पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार पवन कुमार पासवान का कहना है कि पैट्रोल पंप के पहले सड़क की जमीन से बाहर उसकी चाय की दुकान गलती से बुलडोजर की भेंट चढ़ गई। इसकी वजह से रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। उसनने मुआवजा को लेकर अंचलाधिकारी कुमार रवीन्द्रनाथ एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा को आवेदन दिया है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। इस विषय को लेकर धमदाहा अंचलाधिकारी से बात की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...