जामताड़ा, जनवरी 13 -- टूटा शीशा, ठंड में कांपते मरीज: जामताड़ा की 108 एंबुलेंस बदहाल जामताड़ा,प्रतिनिधि। सदर अस्पताल जामताड़ा परिसर में मरीजों को ले जाने के लिए खड़ी 108 एंबुलेंस (जेएच 01 एफ एल-7246) बदहाल हालत में नजर आई। एंबुलेंस का शीशा टूटा हुआ है और इसे सिर्फ पर्दे से ढककर सेवा में लगाया गया है। कड़ाके की ठंड और रात की सर्द हवाओं में ऐसे वाहन से मरीजों को ले जाना न केवल असुरक्षित है। बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी पैदा कर रहा है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि एंबुलेंस के टूटे शीशा को तुरंत दुरुस्त कर सुरक्षित हालत में ही मरीजों के लिए तैनात किया जाए। 108 एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए लाइफलाइन मानी जाती...