गंगापार, मई 7 -- कौंधियारा क्षेत्र के टिकरी-अकोढ़ा-बरांव मार्ग पर पिछले 48 घंटे से टूटा पड़ा विद्युत तार हादसे को दावत दे रहा है। व्यस्त मार्ग पर तार नीचे लटकने के बावजूद बिजली विभाग अब तक समस्या का समाधान नहीं करा सका है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों में भय व नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग के जेई फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। गांव वालों के अनुसार मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान और छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद बरांव पावर हाउस से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात या नमी की स्थिति में तार में करंट उतरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायतकर्ता अनुज प्रजापति निवासी टिकरी ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल टूटे तार को हटाकर विद्युत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.