टूटा नाला ढक्कन बना हादसे का सबब
कटिहार, मई 21 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित मछली पट्टी से छठ घाट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क किनारे बने नाले का ढक्कन टूट जाने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त ढक्कन के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।जानकारी के अनुसार, करीब तीन-चार वर्ष पूर्व प्रखंड निधि से मछली पट्टी से छठ घाट तक जलनिकासी को लेकर नाला का निर्माण कराया गया था। परंतु देखरेख के अभाव में नाले का ढक्कन टूटकर जर्जर हो गया है। यह सड़क दुर्गापुर, चौकिया पहाड़पुर और भवानीपुर खट्टी तीन पंचायतों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। यह भी पढ़ें- नाले पर स्लैब नहीं रहने से परेशानी प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाइक, साइकिल, फोर व्हीलर और पैदल राहगीरों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। टूटे ढक्कन के कारण कई बार बाइक व साइकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.