औरैया, मार्च 7 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड अछल्दा क्षेत्र के गांव पूर्वा मंढा में खराब खड़ंजा ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। गांव में प्रवेश करने वाला ईंटों का खड़ंजा रास्ता जगह-जगह से टूट चुका है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में आने-जाने के लिए यही एक मुख्य रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत या निर्माण नहीं कराया गया है। खड़ंजा टूटने के कारण सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और छोटे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते पर कई बार बुजुर्ग और बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं और घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर क...