गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वर्ष 2025 अपनी विदाई से पहले रोमांचक खगोलीय घटना का गवाह बनने वाला है। 14 दिसंबर यानि रविवार की रात आकाश में उल्का वर्षा का शानदार नजारा दिखाई देगा। दिसंबर माह में होने वाली इस प्रसिद्ध खगोलीय घटना को मिथुन (जैमिनिड्स) उल्का वर्षा कहा जाता है। अनुकूल मौसम रहने पर इस बार प्रति घंटे 40 से 70 उल्काएं देखी जा सकती हैं। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह उल्का वर्षा रविवार की रात से शुरू होकर मध्य रात्रि के बाद अपने चरम पर होगी। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में यह दृश्य रात्रि 12 बजे से भोर 4 बजे तक सबसे अधिक स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पृथ्वी वार्षिक परिभ्रमण के दौरान सूर्य की परिक्रमा करती है, इस दौरान पृथ्वी कई बार उन कक्षाओं से होकर गुजरती है...