हाजीपुर, जून 23 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. थाना क्षेत्र के अंर्तगत चकजमाल पंचायत के वार्ड संख्या 10 शेखोपुर पोखर के पास बिजली का हाईटेंशन धारा प्रवाहित 11 हजार बोल्ट का तार टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस बालक पासवान की थी। घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। घटना में बगल के खेत में पानी पटा रहे किसान रामदयाल सहनी, चापाकल पर नहा रही उनकी पुत्री अंजु कुमारी और नतनी खुशी कुमारी तीनों हादसे में बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़ें- टूटकर गिरा धारा प्रवाहित 11 हजार बोल्ट का तार, भैंस मरीघटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया कि विधुत प्रवाहित हाई टेंशन 11 हजार वोल्ट के तार पर एक चिड़िया बैठी और एंसुलेटर पंचर हो गया। उसके बाद एंसुलेटर के पास का बीच वाला तार टूटकर दोनों दिशाओं में गिर गया। पुरब साईड का तार टूट कर नाद पर बंधी भैंस के ऊपर गिर ...