एटा, फरवरी 26 -- वर्षों पुरानी मांग और यातायात की दुश्वारियों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने स्टेट हाईवे-31 (एटा-टूंडला मार्ग) को फोरलेन करने के लिए मंजूरी दे दी है। कुल 57 किलोमीटर लंबे इस व्यस्ततम मार्ग के कायाकल्प की शुरुआत पहले चरण में टूंडला से अवागढ़ तक करीब 34.4 किमी के हिस्से से होगी। सरकार के इस फैसले से न केवल एटा, बल्कि फिरोजाबाद और आगरा के बीच की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। प्रदेश सरकार ने एटा-टूंडला स्टेट हाईवे 31 के चौड़ीकरण के लिए सुनियोजित रणनीति तैयार की है। इसके तहत जनपद एटा और फिरोजाबाद के लोक निर्माण विभाग को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रथम चरण में टूंडला से अवागढ़ तक के करीब 34.4 किमी हिस्से को फोरलेन बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए शासन ने टूंडला से इसौली तक के हिस्से के लिए बजट और तकनीकी स्वीक...