फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- टूंडला क्षेत्र में 19075 ऐसे मतदाता हैं। जिनको एसआईआर के नोटिस भेजे गये हैं। यह मतदाता नोटिस मिलने के बाद सुनवाई में अभिलेखों के साथ पहुंच रहे हैं। खंड विकास अधिकारी प्रभात रंजन ने कहा है कि एसआईआर का कार्य बराबर प्रगति पर है। टूंडला क्षेत्र में 19075 ऐसे मतदाता रहे जिनके अभिलेख पूर्ण नहीं थे। ऐसे सभी मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने नोटिस के बाद अपने अभिलेख पूर्ण कर लिए हैं तथा उनको शामिल कर दिया है। इसके बाद भी जो मतदाता रह जाएंगे। उनको एक और नोटिस भेजा जायेगा। यदि उस नोटिस के बाद वह अपने अभिलेख पूर्ण कर लेते हैं तो उनका वोट बन जायेगा। यदि प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पायेंगे तो वे फिर वोट से वंचित रह जायेंगे। शुक्रवार को बीडीओ के नेतृत्व में ब्लाक की ट...