फिरोजाबाद, मार्च 27 -- थाना नगला सिंघी क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मामूली तकरार में शुक्रवार को पति अपना आपा खो बैठा और धारदार हथियार से पत्नी की प्रहार कर हत्या कर डाली। पति घटना को अंजाम दे फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिशें दे रही हैं। थाना नगला सिंघी के गांव रामपुर निवासी 28 वर्षीय सीमा और उसके पति गोविंद शुक्ला के बीच लगातार झगड़ा चला आ रहा था। पति-पत्नी के बीच हो रही कहासुनी बंद हो जाती और दोनों में फिर बातचीत शुरू हो जाती थी। शुक्रवार को दोनों में शुरू हुई कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। गुस्साए पति ने धारदार हथियार से पत्नी के पेट पर प्रहार कर हत्या कर दी। उसके बाद पति फरार हो गया। सीमा की मौत के बाद उसकी ननद लक्ष्मी ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की...