टूंडला में अवैध स्कूलों पर छापा, चार स्कूलों को बंद कराने की संस्तुति
फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में अवैध स्कूलों पर छापामार कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी टूंडला ने थाना क्षेत्र में स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार स्कूलों में भारी अनियमितताएं मिलने एवं बगैर मान्यता के कक्षाएं संचालित होने पर इन स्कूलों को नोटिस देते हुए बंद कराने की संस्तुति की है। बीईओ टूंडला ज्योति पाठक ने टूंडला के भीकनपुर बझेरा स्थित यूनिवर्सल डिफेंस एकेडमी गढ़ी चैना का निरीक्षण किया। इसके साथ में ओएएस पब्लिक स्कूल गार्डन भीकनपुर बझेरा, एमडी पब्लिक स्कूल रसूलाबाद तथा मुरारीलाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल रसूलाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बगैर मान्यता के कक्षाओं का संचालन हो रहा था। यह भी पढ़ें- अवैध और अमान्य स्कूलों पर रोक लगाएगी जनपद स्तरीय समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.