फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- जिले में टूंडला ब्लॉक संसाधन के कर्मचारी को बेसिक शिक्षाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। कर्मचारी के खिलाफ काफी शिकायतें मिल रही थी। खंड शिक्षाधिकारी की जांच आख्या के बाद यह कार्रवाई की गई है। टूंडला बीआरसी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में अनिल कुमार तैनात है। विभाग को काफी वक्त से इसके खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। इस पर बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पांडे ने इसे निलंबित कर दिया है। बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। इधर बीते दिनों अनैतिक कार्य की शिकायत पर जब खंड शिक्षाधिकारी से जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। खंड शिक्षाधिकारी की जांच आख्या पर इसे निलंबित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...