फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- थाना टूंडला पुलिस टीम एवं एसओजी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पास से एक ट्रक में 753 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। जिनकी कीमत लगभग 92 लाख रुपया बताई है। ट्रक व एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। थाना टूंडला पुलिस को सूचना दी कि एक ट्रक में अंग्रेजी शराब कुछ तश्करों द्वारा ले जायी जा रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व एसओजी सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही में आगरा मार्ग पर स्थित गुरू गोरखनाथ ढाबे के निकट गांव नगला महादेव सर्विस रोड से एक ट्रक को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें शराब की पेटियां रखी मिली। पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों को लेकर पुलिस थाने लाई। जहां शराब की पेटियों को निकालकर गिना गया तो 753 पेटी मिली। जिसकी कीमत लगभग...