फिरोजाबाद, फरवरी 28 -- टूंडला जंक्शन से गाजियाबाद एवं नई दिल्ली की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों की मांग पर सलाहकार समिति सदस्य की पहल पर रेल यात्रियों को ब्रेकफास्ट उपलब्ध होने लगा है। इससे रेलयात्रियों में हर्ष की लहर है। रेलवे सलाहाकार समिति सदस्य निधि अग्रवाल ने कहा है कि तेजस एक्सप्रेस ट्रेन टूंडला जंक्शन से सुबह 9.40 बजे प्रस्थान करती है, जो नाश्ते का समय होता है। इस स्थिति में टूंडला से बोर्ड करने वाले यात्रियों को ब्रेकफास्ट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था, जबकि अन्य स्टेशनों से सवार यात्रियों को यह सुविधा मिलती रही है। इसको लेकर यात्रियों में असंतोष व्यक्त किया जा रहा था। अब टूंडला जंक्शन से गाजियाबाद एवं नई दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों को भी ब्रेकफास्ट की सुविधा उपलब्ध कराने को आवश्यक निर्देश प्रदान कर दिए हैं। इससे यात्रियों ...