रांची, जनवरी 30 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत ग्राम मदुकमपीड़ी में आयोजित दो दिवसीय टुसू मेला एवं मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। मेले में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पारंपरिक संस्कृति, नाच-गान और मनोरंजन का जमकर लुत्फ उठाया। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर 29 और 30 जनवरी को आयोजित होने वाला यह टुसू मेला क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। मेले के दौरान महिला-पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में चौड़ल नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं मेला प्रेमियों ने मागे नाच एवं रास नाच का भी भरपूर आनंद लिया। समापन समारोह के दौरान मेला कमेटी द्वारा थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया। चौड़ल नृत्य प्रतियोगिता में आदिवासी पुराण समिति पिस्काहातु को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 7,000 रुपये, अ...