रांची, जनवरी 4 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के मालशृंग गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान अकलू पाहन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को मोहे पहाड़ में टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक कमेटी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष अजित कुमार कश्यप, सचिव देवीचरण महतो और कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार बनाए गए। वहीं कमेटी में संरक्षक जनक कुमार गुप्ता, किशोर राम, भानु कुमार, बनु कश्यप चुने गए। मौके पर गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.