बोकारो, जनवरी 15 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। टुसू झारखंडी संस्कृति का संवाहक है इसे संरक्षित करने की जरूरत है, उक्त बातें विधायक उमाकांत रजक ने बिरखाम गुवाई नदी किनारे आयोजित टुसू मेला में संबोधन में कही। विधायक ने कहा कि हर साल बिरखाम में टुसू मेला आयोजित किया जाता है जो अच्छी बात है। झारखंडी संस्कृति, सभ्यता, पर आधारित त्यौहार को समृद्ध बनाने की जरूरत है। हर साल की भांति इस वर्ष भी टुसू हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अगल बगल दूर-दराज के गांवों और अन्य इलाकों से श्रद्धालु इस मेले में भाग लेने के लिए बिरखाम गुवाई नदी के किनारे पर पंहुचे। नदी किनारे राधा कृष्ण के मूर्ति का स्थापना भी किया गया था। जहां श्रद्धालु आस्था स्नान के बाद राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की। ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं और सामूहिक रूप से नृत्य किया। यह नृत्य और गीत ...