महाराजगंज, मार्च 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिंदुरिया क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर रात निर्माणाधीन मकान से टुल्लू पंप खोलकर भाग रहे आरोपित को परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र की निवासी गायत्री देवी पत्नी रामानंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सिंदुरिया के झनझनपुर चौराहे पर नया मकान बनवा रही है। निर्माणाधीन मकान के बाहर टुल्लू पंप लगा हुआ है। रात एक युवक पंप खोलकर भागने लगा। आहट पाकर गायत्री देवी के पुत्र बृजेश व विनीत शर्मा ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शाहिद निवासी नंदाभार थाना सिंदुरिया के रूप में हुई है। मामले की सूचना सिंदुरिया थाने को दी। पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। गायत्री देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.