कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता टुन हुई गए राजा जी...फेम गीत वाली फिल्म 'सुजाता' शुक्रवार को शहर में रिलीज होगी। इसमें शहर के कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म के लेखक और निर्माता भी शहर से ही हैं। फिल्म में कई सरकारी योजनाओं का भी प्रचार किया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।फिल्म के निर्माता एवं लेखक संतोष गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म एक मई से कानपुर में एक साथ तीन टॉकीज में रिलीज हो रही है। पहले सप्ताह यह नोवेल्टी में लगेगी। इसके बाद श्याम पैलेस और लाल पैलेस में। केंद्र सरकार की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी इसे फिल्म में लिंक कर कहानी के तौर पर दिखाया गया है। यह भी पढ़ें- लधु फिल्म बनाएं, ईनाम पाए सुजाता के तौर पर बेहतरीन अभिनय निभाने वाली अभिनेत्री देविका सिंह है। वह लखनऊ से हैं पर अन्य ज्यादातर कलाकार कानपुर क...