वाराणसी, मार्च 22 -- टुन महाराज स्मृति संगीत गोष्ठी कल वाराणसी। शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद परंपरा को समर्पित पं.श्रीकांत मिश्र 'टुन महाराज' संगीत गोष्ठी का दूसरा आयोजन 24 मार्च को तुलसीघाट स्थित होटल वाराणसी हेरिटेज में सायं 07 बजे से किया गया है। 'टुन महाराज' की हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संगीत गोष्ठी शृंखला ट्यून टू ध्रुपद ट्रस्ट ने आयोजित की है। कार्यक्रम संयोजक आदित्य दीप के अनुसार संगीत गोष्ठी में मुंबई के डॉ.राजेश सेन्ध का ध्रुपद गायन होगा। मुंबई के डॉ.विकास भारद्वाज का सितार वादन होगा। उनके साथ दिल्ली के उस्ताद अकरम खान तबला पर संगत करेंगे। संगीत गोष्ठी के मुख्य अतिथि संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.