घाटशिला, मार्च 26 -- गालूडीह।गालूडीह नरसिंहपुर में मुख्य सड़क पर विगत कुछ दिनों पहले बरगद पेड़ की एक मोटी डाल गिर गई थी जो लगभग रोड आधा छोर जाम कर रखा है ।इस टुटे डाल के कारण यह दुर्घटना का कारण बना हुआ है।विगत कुछ दिनों पहले एक मोटरसाइकिल चालक रात में पेड़ से टकरा कर बुरी तरह गंभीर हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उठाया गया और परिवार के लोगों को सुचना दी गई थी परिवार के लोगों ने इलाज के लिए ले गए। लेकिन स्थानीय लोगों ने भी अब तक पेड़ की डाल को नहीं हटाए।वहीं कुछ दुर पर वनरक्षी का आवास है उन्होंने भी अब तक कोई पहल नहीं की।इधर प्रशासन के द्वारा भी रोजाना गस्ती सड़क पर चल रही है पर प्रशासन ने भी कोई पहल नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...