रांची, दिसम्बर 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। पवित्र हृदय गिरजाघर तोरपा में आयोजित क्रिसमस कार्निवाल में फादर रवि ने अपने गीतों से लोगों को खूब झूमाया। उन्होने अपनी आर्केस्ट्रा टीम के साथ क्रिसमस गीतों की ऐसी झड़ी लगायी कि घंटों युवा झूमते नाचते रहे। कार्यक्रम की शुरूआत वंदना गीत से हुई। फादर रवि ने अपने गीतों की शुरूआत वी विश यू मेरी क्रिसमस के साथ थी। इसके बाद उन्होने मरियम कर कोरा में का तारा टिम टिम, टिम टिम चमकेला, टुकुर टुकर देखेला रे चरनी में प्रभु यीशु, आइज राते कइसन सुहाना, सोने कमल खिले, बेथलेहम में चमका एक तारा, शीत पानी झराय जैसे क्रिसमस के कई गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम शनिवार को देर रात तक चला। आर्केस्ट्रा में फादर रवि के अलावा रजनी बागे, समीर केरकेटा, सुलेखा तोपनो, नीलम तोपनो, बिपिन कंडीर, सुनीत कोंगाडीं, एमन तोपनो, सुमन तोपनो, स...