रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- खटीमा। वार्ड संख्या सात इस्लामनगर निवासी जायद खां (48) पुत्र आबिद खां का टुक-टुक अचानक शनिवार सुबह नाली में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं नागरिक चिकित्सालय की सूचना पर एसआई विजय बोरा उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। एसएसआई के मुताबिक परिजनों ने बताया कि जायद खां काफी नशे की हालत में था। वह कंजाबाग प्राइमरी स्कूल के पास इस्लामनगर को जाने वाली सड़क पर टुकटुक से घर आ रहा था। इसी दौरान टुकटुक के अचानक नाली में गिरने के कारण जायद खां घायल हो गया। जिसको 108 के माध्यम से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...