जमशेदपुर, मई 9 -- गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में लगातार दूसरे दिन दो कार में आग से दहशत फैल गई। गुरुवार देर रात साईं मोटर्स के सेल-परचेज परिसर में खड़ी दो कारें अचानक धू-धू कर जलने लगीं। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक दोनों कार जल गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले एक कार से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग तेजी से फैलते हुए पास में खड़ी दूसरी कार तक पहुंच गई। आसपास कई और वाहन खड़े थे, लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भी इसी परिसर में खड़ी कार में आग लगा दी गई थी। लगातार दूसरे दिन आगजनी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि शरारती तत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.