धनबाद, मार्च 23 -- ईस्ट बसूरिया ओपी के समीप रेंगुनी पंचायत अंतर्गत कोल डंप में जिला परिषद के 15 वें वित्त आयोग (हैल्थ ग्रांट) मद से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास रविवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने किया। यह योजना 55.50 लाख की मद से निर्माण होना है। मौके पर झारखंड आवासीय बोर्ड के सदस्य पवन महतो, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव, ओपी प्रभारी रूपेश दुबे, सुमित महतो, शिवनंदन महतो, विकास महतो, रंजीत प्रसाद, संजय निषाद, गोपी निषाद, बसंत महतो, संतोष रवानी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...