टुंडी में गड्ढा खोदकर रोका रास्ता
धनबाद, मई 10 -- धनबाद। टुंडी की रतनपुर पंचायत के कटचीरा मधुरसा गांव में सड़क पर गड्ढा खोदकर उसे बंद कर दिया गया। शनिवार को टुंडी प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से गड्ढे भर आवागमन के लिए ग्रामीणों को सुगम मार्ग उपलब्ध करा दिया। कटचीरा मधुरसा गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क खोलने की मांग कर रहे थे। शिकायत पर टुंडी के प्रभारी सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हल्का कर्मचारी और अंचल अमीन ने जमीन की पैमाइश की। इसके बाद थाना प्रभारी की मौजूदगी में खोदे गए गड्ढे को जेसीबी से भर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.