धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद, वरीय संवाददाता टुंडी के पारटरांड जीतपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की और अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया। टीम के पहुंचते ही वहां से सभी भाग निकले। यह कार्रवाई धनबाद और गिरिडीह उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से किया। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब, स्पिरिट और शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई है। मंगलवार को उत्पाद विभाग ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। बताया कि जामताड़ा के डबलू मंडल मिलावटी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। डबलू मंडल गांव के ही टीकाराम टुडू की जमीन को भाड़े पर लेकर वहां अवैध फैक्ट्री चला रहा था। डबलू पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। मौके से 20 पेटी विदेशी शराब, 12 सौ लीटर स्पिरिट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। जब्त सामग्री का बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.