धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद। धनबाद में इको टूरिज्म को विकसित करने की दिशा में अब ठोस और तेज पहल शुरू हो गई है। वन विभाग यहां इको टूरिज्म केंद्र विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है ताकि लोग प्रकृति के बेहद करीब पहुंच सकें। उद्देश्य सिर्फ पर्यटन बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण, जंगल और पेड़ों के महत्व से जोड़ना भी है। जिले के टुंडी, तोपचांची क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसी कड़ी में टुंडी के घने जंगलों में वाच टावर निर्माण की योजना बनाई गई है। इन वाच टावरों के माध्यम से पर्यटक ऊंचाई से जंगल की हरियाली और वहां विचरण करने वाले वन्य जीवों का सुरक्षित तरीके से देख सकेंगे। इसी तरह तोपचांची क्षेत्र में भी जंगलों और पहाड़ियों के निकट वाच टावर बनाने की योजना है। यहां स्थित तोपचांची झील को भी इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.