नई दिल्ली, फरवरी 22 -- टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। खासकर टीम के मध्यक्रम की बल्लेबाजी को लेकर लगातार सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज, जो आमतौर पर अपनी आक्रामक और निडर शैली के लिए जाने जाते हैं, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी रक्षात्मक नजर आ रहे हैं। इस धीमी बल्लेबाजी के कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में संघर्ष कर रही है, जिससे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर क्यों भारतीय खिलाड़ी अपनी स्वाभाविक लय में नजर नहीं आ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति चिंताजनक दिखाई देती है। दुनिया के दिग्गज टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, जिनका करियर स्ट्राइक रेट पूरे टी-20 करियर में 163.17 का रहा है, इस विश्व कप में महज 136.13 के स...