नई दिल्ली, फरवरी 22 -- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया है, जहां भारतीय टीम की नजरें एक बार फिर इतिहास रचने पर टिकी हैं। पूरे देश में क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है और प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर से ट्रॉफी जीते। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी भावनाओं को साझा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पूरी टीम का ध्यान केवल एक ही लक्ष्य पर केंद्रित है और वह है विश्व विजेता का खिताब हासिल करना। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए अपने विजन के बारे में कहा भारत को तीसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जिताना उनका सबसे बड़ा सपना है। उन्होंने देशवासियों से समर...