नई दिल्ली, जून 3 -- भारतीय महिला टीम की सुपर स्टार और उपकप्तान स्मृति मंधाना का टी20 वर्ल्ड कप से पहले खराब फॉर्म जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भी वह फ्लॉप रही हैं। पहले मैच में तो वह 32 रन बनाई थीं लेकिन दूसरे मैच में खाता तक नहीं खोल पाई थी। अब मंगलवार को तीसरे मैच में भी वह 9 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बना पाईं। इस तरह स्मृति मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की सीरीज में सिर्फ 40 रन ही बना पाई। ये इंग्लैंड के खिलाफ किसी टी20 सीरीज में मंधाना का अब तक का सबसे कम स्कोर है। पहली बार वह तीन मैच की सीरीज के सभी मैच खेलने के बाद भी 50 रन तक नहीं बना पाई हैं। इससे पहले स्मृति मंधाना का इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में सबसे कम स्कोर 64 रन का था। 2023 में वह तीन मैच की सीरीज में क्रमशः 6, 10 और 48 रन बना...