नई दिल्ली, फरवरी 17 -- भारतीय टीम जारी टी20 विश्व कप 2026 में अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर अगले चरण में पहुंच गई है। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम अपना अंतिम मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी, हालांकि ये मैच भारत के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होगा और टीम कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। भारत टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम थी। हालांकि मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे सुपर-8 के लिए क्वालीकाई करने वाली जिम्बाब्वे सातवीं टीम बन गई है। इसके साथ ही भारत के सुपर-8 मुकाबले के लिए विपक्षी टीमों के नाम भी सामने आ गए हैं।भारत का टी20 विश्व कप में सुपर-8 शेडयूलभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम टी20 विश्व कप सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी, जोकि...