पाल्लेकल, फरवरी 27 -- अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को पाल्लेकल में टी20 विश्व कप सुपर आठ के अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगा। दूसरी तरफ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी श्रीलंका की टीम सम्मानजनक विदाई लेने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पाकिस्तान का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है और वह अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अंतिम चार में जगह बनाने की होड़ में हैं। श्रीलंका अपने पहले दो मैच हार कर पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप से बाहर होने पर SL कप्तान ने की सरकार से 'हस्तक्षेप' की अजीबोगरीब मांग अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ...