नई दिल्ली, फरवरी 11 -- श्रीलंका की टीम गुरुवार को पल्लीकल में टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मैच में ओमान का सामना करेगी। उसकी निगाह अपनी बल्लेबाजी विशेषकर बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने और चोटिल वानिंदु हसरंगा के बाहर हो जाने के बाद नया गेंदबाजी संयोजन तैयार करने पर होगी। स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। आईसीसी के इस टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उसे इंग्लैंड से घरेलू श्रृंखला में 0-3 से करारी हार मिली थी। हालांकि टूर्नामेंट की सह-मेजबान टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 20 रन की जीत के साथ अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। यह भी पढ़ें- LIVE: मोहम्मद नबी के रूप में अफगानिस्तान को बड़ा झटका, रोमांचक मोड़ पर मैच इस मैच में हालांकि उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.