नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Most runs in T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ना सिर्फ इंग्लैंड जीता, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला देश भी बना। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 165 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को इंग्लिश टीम ने हैरी ब्रूक के 100 रनों के दम पर 2 विकेट रहते हासिल किया। ब्रूक ने इन 100 रनों के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में लंबी छलांग लगाई है। वह अब सीधा चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं गजब की फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पहले पायदान पर बने हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्ल...