नई दिल्ली, जनवरी 27 -- धाकड़ ओपनर एविन लुईस को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से पत्ता कटने पर लुईस का मूड खराब है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा हिंट दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें दो जाने-माने खिलाड़ियों जगह नहीं मिली। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए। वहीं, लूईस हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच खेलने के बावजूद सिलेक्टर्स का भरोसा बरकरार नहीं रख सके। 34 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को अफगानिस्तान के बॉलिंग अटैक के सामने मुश्किल हुई। उन्होंने दो मैच खेले और सिर्फ 17 रन बनाए।'अब मेरे जाने का समय आ गया' लुईस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं उन सभी का ...