नई दिल्ली, फरवरी 3 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को अभी औपचारिक तौर पर नहीं बताया है कि वह भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार को सोशल मीडिया पर ये ऐलान किया था कि पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप में तो खेलेगी लेकिन 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी। इस बीच हमारे सहयोगी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि गतिरोध को लेकर आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच बैक चैनल बातचीत चल रही है। वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्डों ने पीसीबी के रुख पर नाराजगी जताई है।बंद नहीं हुआ है बातचीत का रास्ता रविवार को पाकिस्तान सरकार के ऐलान के बाद आईसीसी की तरफ से जो बयान जारी किया गया था उसे देखकर स्पष्ट था कि इस मसले पर क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.