नई दिल्ली, जनवरी 27 -- पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार या भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच से खुद के अलग होने पर कोई फैसला नहीं किया है। वह इस पर आखिरी फैसला सोमवार तक लेगा लेकिन बायकॉट कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल है। बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद उसके समर्थन में पाकिस्तान चाहे जितनी पैंतरेबाजी कर ले, गीदड़भभकी दे ले लेकिन उस पर अमल करना कितना मुश्किल है, ये तो उसे खुद भी पता है।तब PCB को कोर्ट में घसीट लेंगे ब्रॉडकास्टर्स अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है या भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करता है तो आईसीसी से निलंबन, दंड जैसी कार्रवाइयों को न्योता तो देगा ही, एक बड़े कानूनी पचड़े में ही फंस जाएगा। अगर वह सिर्फ भारत के खिलाफ मैच का ही बायकॉट कर देता है तो उसे ब्रॉडकास्टर्...