रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्तूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्तूबर को होगी। टिकट स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए काउंटरों से बेचे जाएंगे। टिकट काउंटर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। टिकट के लिए कुल 6 काउंटर बनाए जा रहे हैं, जिनमें चार आम दर्शकों के लिए होंगे। दो काउंटर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए होंगे। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा। टिकट की श्रेणी या कीमत चाहे जो भी हो, दो से अधिक टिकट खरीदने की अनुमति नहीं होगी। दर्शक ऑनलाइन भी टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए District.in के वेब पोर्टल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इधर, दोनों टीमें 7 अक्तूबर को रांची पहुंचेगी। जेएससीए प्रबंधन ...